महोबा जिले के कबरई थानाक्षेत्र के रिवई गांव निवासी प्रियंका कुशवाहा (28) की शादी जून 2018 में भौनिया गांव निवासी प्रदीप कुमार कुशवाहा के साथ हुई थी। दोनों से एक पुत्री दीपा (06),एक पुत्र सागर है। प्रदीप छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहकर मजदूरी करता है। परिजनाें ने बताया कि शनिवार सुबह प्रियंका अचेत अवस्था में कमरे में पड़ी थी। सिर से खून बह रहा था। परिजन उसे उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के उपरांत मृतका के पिता को अवगत कराया। उसके पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप ससुरालियाें पर लगाया है। पुलिस ने घर में मौजूद सास, ससुर व देवर को हिरासत में लिया है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला के सिर पर चोट लगी है। चाेट लगने का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपाेर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————