ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता : कमलेश

Share

इस दौरान पार्टी नेताओं ने ग्राम पंचायत कमेटियों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कमेटी के कार्यों, संरचना और सक्रियता की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक स्थिति का आकलन किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हर मंडल अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) दिया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम कमेटी का गठन सुनिश्चित हो और साथ ही बूथ स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति अनिवार्य रूप से हो।

उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ताकत बनेगा।

मौके पर सह प्रभारी सिरिबेल्लाा प्रसाद ने कहा कि

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। संगठन सृजन अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी पंचायतों में सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

निरीक्षण और समीक्षा के दौरान कई पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड पर्यवेक्षक उपस्थित थे। सभी ने संगठन को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में लोहरदगा जिला के पर्यवेक्षक डॉ राजेश गुप्ता, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रवक्ता रियाज़ अंसारी जिला अध्यक्ष सुखेर भगत, कार्यकारी अध्यक्ष शकील अंसारी, अजय शाहदेव सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।