कई महिलाएं पहली बार सेंट्रल जेल में भाइयों को राखी बांधने आई, वहीं कई ऐसी भी महिलाएं पहुंची जो सालों से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने आती रही है। जेल में राखी बांधने पहुंचे कुछ बहनों ने बताया कि सुबह 7 बजे से लाइन लगाकर खड़े हैं। लेकिन अभी तक मिलने का नंबर नहीं आया है। बहुत लंबी लाइन है। कुछ महिलाओं ने जेल प्रशासन की ओर से इस बार की गई व्यवस्था को काफी अच्छा बताया है। उन्हाेंने कहा कि आधार कार्ड दिखाकर अंदर मिलने दिया जा रहा है।
जेल अधीक्षक योगेश कुमार छतरी ने कहा कि, सुबह 8 बजे से जेल परिसर के अंदर एंट्री दी गई है। एंट्री से पहले सुरक्षा के मद्देनजर तैनाक महिला पुलिसकर्मी कड़ी जांच कर रही हैं। ताकि कोई भी बिना काम का सामान अंदर ना ले जा सके। दोपहर 3:30 बजे तक का समय तय किया गया है।