हिसार : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धाश्रम में ​बुजुर्गों को किया जागरूक

Share

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार काे बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उनकी दिनचर्या को भी समझा। इस दौरान मोक्ष वृद्धाश्रम के बहुत से बुजुर्गों ने अपने अनुभव भी साझा किए। यह स्पष्ट किया गया कि वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे के अंतर्गत वृद्धजनों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना ही उद्देश्य है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के समाज निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहरानी चाहिए। इस अवसर पर बुजुर्गों के सामने आने वाले चुनौतियों व उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक माता पंकज संधीर व प्रधान विजय भृगु ने बताया कि यहां बुजुर्ग शालीन व शांतिमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इनके आवास, भोजन व वस्त्र की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच करवाई जाती है और आवश्यकता पडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाकर बुजुर्गों का समुचित इलाज भी करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि मोक्ष वृद्धाश्रम में महिलाओं के लिए मंदबुद्धि आश्रम का संचालन भी किया जा रहा है। यहां पर मंदबुद्धि महिलाओं का रहना, खाना व इलाज निशुल्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि मोक्ष वृद्धाश्रम व मंदबुद्धि महिला आश्रम के संचालन में समाज के विभिन्न वर्गों का विशेष योगदान रहता है।