बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान को विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Share

आरसी चर्च तोरपा के पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुनी पूर्ति की अगुवाई में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुदीप गुड़िया, झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद सहित गांव के लोग शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि बुधवा आईंद अपनी सेवा के दौरान देश की सेवा की। देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण रखने में उन्होंने योगदान दिया। जुबैर अहमद ने कहा कि बुधवा आईंद एक वीर सैनिक थे। उन्हें गोली लगी थी। देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

वहीं श्रद्धांजलि देने वालों में जॉनसन आईंद, राहुल केशरी, अरमान तोपनो, नयन भेंगरा, जेम्स भेंगरा, देवनाथ माघईया, संतोष भगत, अमित साहू ,भोला साहू ,फिरोज खान ,वीरेंद्र कुमार, करमेला आईंद सहित अन्‍य शामिल थे।