ई-एम्बुलेंस सेवा देगा एचडीएफसी बैंक, सीएम सुक्खू ने जताया आभार

Share

मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक की इस पहल के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कदम आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए राज्य में ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है और यह प्रस्ताव सरकार के विज़न के अनुरूप है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि ई-एम्बुलेंस सेवा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति देगी, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूती प्रदान करेगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर और बैंक के क्लस्टर हेड शिवेंद्र श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।