घटना सात अगस्त की है। आरोपित सतपाल सिंह गाजियाबाद में कारपेंटर का काम करता था। उसने अपने साथी ओमवीर के साथ मिलकर महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद दोनों ने बेहोश महिला को ट्रक में बंधक बना लिया। आरोपित दो हफ्ते तक महिला को ट्रक में घुमाते रहे और उसके साथ कई बार रेप किया।
गाजियाबाद से महिला को लेकर दोनों दोस्त पलामू पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह बजे पड़वा थाना की पुलिस ने ट्रक को खड़ा देखकर जांच की। इस दौरान पुलिस को ट्रक में एक महिला मिली। ट्रक में दो पुरुष भी थे। पूछताछ में पता चला कि एक आरोपित सतपाल सिंह (28) रामपुर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी ओमवीर (35) मुरादाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में महिला ने बताया कि नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ट्रक में बंधक बनाने के बाद दोनों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।