2047 तक विकसित भारत बनाने को संकल्पित हैं मोदी -नीतीश : राम कृपाल यादव

Share

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश और बिहार को 2047 तक विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

रामकृपाल यादव ने कहा कि

वोट अधिकार यात्रा में दरभंगा में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को गाली दी गई। यह देश के हर मां का अपमान है। बिहार शर्मसार हुआ है। इंडिया गठबंधन ने राजनीतिक नीचता की सारी हदें पर दी हैं। अभी तक राहुल तेजस्वी ने माफी तो दूर खेद तक नहीं जताया है।

सीता मईया की धरती पर सनातन को गाली देने वालों को बुलाकर बिहार का अपमान कर रहे हैं राहुल और तेजस्वी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे ने सनातन को डेंगू ओर कोरोना बताया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिहारियों का अपमान किया था। राहुल और तेजस्वी ऐसे लोगों को बिहार में घुमाकर बिहारी अस्मिता को गाली दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये वोट अधिकार अधिकार यात्रा नहीं है बल्कि सनातन अपमान यात्रा, बिहारी अपमान यात्रा है।बिहार में वोट अधिकार यात्रा के आर में परिवार और घुसपैठियों को अधिकार दिलाने के लिए यात्रा चल रही है।

राहुल तेजस्वी से जनता पूछ रही है

क्या मृतकों के नाम वोटर लिस्ट नहीं हटने चाहिए? जिनका नाम कई जगहों पर है क्या उनका नाम सिर्फ एक हीं जगह नहीं होना चाहिए?

जो बिहार छोड़ कर दूसरे राज्यों के वोटर हो गए हैं क्या उनका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में भी रहना चाहिए?

उन्होंने कहा कि क्या घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में होनी चाहिए? लेकिन ये लोग जवाब नहीं दे रहे है बल्कि थेथर लॉजी कर रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट दे दिया गया है।