पहली वोट चोरी सोनिया गांधी ने की, 1980 की वोटर लिस्ट में था नाम, 1983 में मिली थी भारत की नागरिकता – मदन राठौड़

Share

राष्ट्र के पर्व को त्यौहार की तरह मनाएं

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को आजादी से पहले देश का विभाजन हुआ था,जिसमें हजारों -लाखों परिवारों को अपने घरों को छोड़ कर इधर-उधर भागना पड़ा था। अब ऐसा कोई विभाजन देश को नहीं देखना पड़े या कोई भी ऐसी शक्ति विभाजनकारी काम नहीं करे इसके लिए पार्टी यह दिवस मना रही है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी वर्गों, धर्मों और राजनैतिक दलों के लोगों को राष्ट्र प्रेम के इस कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है और घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्र के इस पर्व को त्यौहार की तरह मनाने का आह्वान किया।

नशा मुक्ति की दिशा में सरकार कर रही काम

नशा मुक्ति को लेकर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह भी युवा पीढ़ी को भड़काने का एक प्रयास है। नशा मुक्ति की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दवा के रूप में यदि आवश्यकता है तो इसे प्रयोग किया जाना चाहिए। लेकिन व्यसन के रूप में यह हानिकारक है। और जो भी व्यक्ति इस तरह का काम करता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का चित्तौड़गढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। चित्तौड़गढ़ जिले में प्रवेश के साथ ही बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गंगरार में विधायक सुरेश धाकड़ के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी भी साथ थे। बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौर शहर के निकट नरपत की खेड़ी पुलिया के यहां पहुंचे। यहां चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। बाद में राठौड़ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय में आईएम सेठिया, अनिल सिसोदिया, श्रवण सिंह राव, कमलेश पुरोहित, हर्षवर्धन सिंह गौरव त्यागी सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।