भाजपा प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने किया ध्वजारोहण

Share

उन्होंने कहा कि आज के दिन उन अमर बलिदानियों को याद करना चाहिए जिन्होंने हमें गुलामी की जंजीर से आजादी दिलाई है। और हमें आने वाली पीढ़ियों को यह स्मरण दिलाया है कि आजादी कितने संघर्षों के बाद मिली है। आज देश तेजी से विकास कर रहा है। संपूर्ण समाज के लोगों में राष्ट्रभाव जागृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक संकल्प लेकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि अपने देश के प्रति राष्ट्र प्रेम, समर्पण की भावना और त्याग की भावना होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आजादी के 78वें वर्ष पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी देश के उन अमर बलिदानियों को याद करते है जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति देकर हमें आजादी दिलाई है। हमें स्वतंत्रता के संघर्षों को आने वाली पीढ़ियों को बताना है ताकि उनके मन में राष्ट्रप्रेम की भावना बनी रहे।

इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, अखिलेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।