पानी की किल्‍लत को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Share

मानगो डिमना बस्ती के लोग पिछले दो वर्षों से पीने के पानी की गंभीर समस्या से परेशान हैं। बस्ती की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने नगर निगम को पानी कनेक्शन के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक सप्लाई पानी की सुविधा नहीं मिल पाई है। नगर निगम की ओर से पानी की आपूर्ति की बजाय कभी-कभी टैंकर भेजे जाते हैं, जो पर्याप्त नहीं होता।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि नगर निगम लगातार शिकायतों के बाद भी केवल आश्वासन देता रहा है। हर बार अधिकारी नई तारीख या बहाना बनाकर बात को टालते हैं। महिलाओं ने कहा कि वे टैंकर नहीं, नियमित सप्लाई पानी चाहती हैं। इसका भुगतान पहले ही कर चुकी हैं।

लोगों की मांग है कि जलापूर्ति की इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि उन्हें रोजाना पानी के लिए भटकना न पड़े।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।