राष्ट्रहित सर्वोपरि काे मानते हुए सभी भारतीय अपने – अपने क्षेत्र में कार्य करें : डीआरएम गाैरव गाेविल

Share

संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि संघ नए मंडल रेल प्रबंधक के साथ काम करने को उत्साहित है और आशा है कि नए मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में रेल प्रशासन के साथ रेल हित एवं कर्मचारियों के हित में समन्वय स्थापित कर एक आदर्श औद्योगिक सम्बंध स्थापित करने में सफल होंगे। मंडल रेल प्रबंधक ने संघ को आश्वस्त किया कि संघ द्वारा उठाए गए जायज मुद्दों पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संघ के “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी भारतीयों को ऐसी ही भावना से प्रभावित होकर अपने – अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री गंगा सिंह राजपुरोहित, बीकानेर मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील शादी, सहायक मंडल मंत्री आसाराम राजपुरोहित एवं शैलेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर उपस्थित रहे।