जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी आजसू : सुदेश

Share

मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यकक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड को बदलने के लिए नौजवानों और छात्रों को नए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। आजसू ने जिन सपनों और आकांक्षाओं के लिए संघर्ष किया, आज उन्हीं सपनों को आगे बढ़ाने का दायित्व नई पीढ़ी के कंधों पर है। कार्यकर्ता जनता के विश्वास को बनाए रखें। जनमुद्दों पर संघर्ष को तेज करने के लिए आजसू पार्टी कमर कस चुकी है।

बैठक में मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को विधायक नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में ही जनता के बीच प्रस्तुत करते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

बैठक में केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, लीलाधन साव, भोला महतो, अनिल राम, रवि शंकर जायसवाल, पंकज साहा, मोहन महतो, विश्वनाथ महतो, कैलाश महतो, अनिकेत नायक, नागेश्वर तुरी, कामेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।