सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर रेलवे अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण भी किया और बताया कि यह सेवा धार्मिक पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को नई दिशा देगी। उन्होंने आगे बताया कि आगामी डेढ़ वर्ष के भीतर इस रेललाइन को पंजाब के तलवाड़ा तक बढ़ाने की तैयारी है और इस पर केंद्र व रेलवे मंत्रालय सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह वर्षों से लंबित मांग थी और इसके पूरा होने से क्षेत्र का रेलवे नेटवर्क देशभर से और मजबूत होगा। यह सेवा न केवल धार्मिक यात्रियों के लिए बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए भी राहत लेकर आई है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।