जनजाति आवासीय विद्यालय, जोधपुर के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने बताया कि विद्यालय में गणित एवं अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक तथा राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं इतिहास विषयों के एक-एक व्याख्याता पद हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां नियमित कार्मिकों की नियुक्ति होने तक विद्या संबल योजना एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएंगी।
प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई से तीन अगस्त तक कार्यालय समय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र आदि की स्वप्रमाणित प्रतियां अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होंगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत साक्षात्कार दिनांक चार अगस्त को सुबह 10 बजे से विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।