कर्नाटक के बेलगाम में सड़क हादसे में रुपौली के युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Share

बीस वर्षीय रूपेश, भुटो मुनि का पुत्र था और दो महीने पहले मजदूरी के लिए बेलगाम गया था। 25 जुलाई की शाम ड्यूटी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में उसकी जान चली गई। सोमवार सुबह जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुपौली पंचायत की मुखिया अनोखा देवी, पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार सुमन, जदयू नेता अभिषेक कुमार उर्फ गोल्डन और उज्ज्वल सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। ग्रामीणों और दोस्तों की मदद से युवक का शव गांव लाया गया।