रविवार को सोनीपत में नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की
बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हर विचार
में देश को विकास की दिशा देने वाली प्रेरणा समाहित होती है। उनका संबोधन नई ऊर्जा
और उत्साह प्रदान करता है।
बड़ौली ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं,
बल्कि यह देशहित, जनभागीदारी और नवाचारों को बढ़ावा देने वाला संवाद है। रविवार के
प्रसारण में प्रधानमंत्री ने विज्ञान, विरासत और युवा प्रेरणा जैसे अनेक विषयों को
छुआ। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के मराठा किलों की ऐतिहासिक महत्ता का उल्लेख करते हुए
उन्होंने बताया कि इन्हें यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा सकता है, जो गर्व
की बात है।
बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुभांशु शुक्ला जैसे प्रेरणास्रोत
व्यक्तित्वों का उल्लेख कर देशवासियों को गौरवान्वित किया। चंद्रयान-3 की सफलता की
चर्चा करते हुए उन्होंने विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति युवाओं में जिज्ञासा बढ़ाने
पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों में
भारत की ऐतिहासिक सफलता की सराहना की तथा जानकारी दी कि वर्ष 2029 में ये खेल गुजरात
में आयोजित किए जाएंगे। इस पर बड़ौली ने कहा कि भारत की वैश्विक पहचान दिन-प्रतिदिन
मजबूत हो रही है।