धमतरी:पचास प्रतिशत मानदेय को लेकर सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ की हड़ताल

Share

छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईयां संयुक्त संघ के बैनर तले जिले के सभी रसोईया तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी तीन प्रमुख मांगे है। जिसमें चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार 50 प्रतिशत मानदेय दिया जाए। अंशकालीन को पूर्णकालीन करते हुए रसोईया को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए। स्कूल से छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या कम होने पर रसोईयों को काम से निकालना बंद करें।

जिलाध्यक्ष इंद्राणी निषाद ने बताया कि तीन दिन की हड़ताल से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन प्रभावित हुआ है। धरना में त्रिवेणी, गायत्री, पुनाबाई, लताबाई, संतोषी, रूखमणी, कविता, फगनी, मालती, अंजनी, जमना, हेमिन, सुशीला, कुंती, गणेशिया, अनसुईया, रोशनी, चित्ररेखा सहित बड़ी संख्या में रसोईया शामिल हुई।