साकची बंगाल क्लब में एनिग्मा की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

Share

पूर्वी घोष ने संस्था के जरिये महिलाओं को दी जाने वाली प्लेटफार्म की सराहना की। संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि जमशेदपुर में 14वीं बार प्रदर्शनी का आयोजन बंगाल क्लब के पहले तल्ले में किया जा रहा है।

प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के बेहतरिन कारीगरों की ओर से तैयार लेडिस कलेक्शन साड़ी, कुर्ति, आभूषण, मेन्स कनेक्शन उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के 30 लोगो ने स्टॉल लगाया है। एस्ट्रोलॉजी और न्यूमेरोलॉजी के प्रसिद्ध विशेषज्ञ भी उपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के लिए विशेष छूट भी दिया जायेगा। इस अवसर पर बंगाल क्लब के सदस्य उपस्थित थे।