बोलीं मंत्री लेशी सिंह – महिलाएं अब समाज की दिशा तय कर रही हैं

Share

मंत्री ने कहा, “मैं खुद एक महिला हूं, इसलिए जनता से भावनात्मक जुड़ाव गहरा है। धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की ताकत यहां की महिलाएं हैं। आपने मुझे जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, वही मेरी असली राजनीतिक शक्ति है।”

आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि “कुछ लोग भ्रम फैलाएंगे, पर मुझे विश्वास है कि मेरी दीदियाँ चट्टान बनकर मेरे साथ खड़ी रहेंगी और विरोधियों की साजिशें नाकाम होंगी।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आज महिलाएं किसी पर आश्रित नहीं हैं। वे परिवार, समाज और देश तीनों को संभाल सकती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाएं पंचायत से लेकर विधानसभा तक नेतृत्व कर रही हैं।

कार्यक्रम में सरिता देवी, लाखो देवी, सुनीता देवी, निभा देवी, गीता देवी, पिंकी देवी, चिंता देवी, लालमुनि देवी, रूबी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।