मंडी में बाढ़ से काेहराम, मलबे में फंसे लोगों को बचाने देवदूत बनकर आए युवा

Share

उन्होंने बताया कि वे करीब साढ़े चार बजे घटना स्थल पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने नाले दो शव निकाल लिए थे। उन्होंने वहीं से आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर को फोन पर घटना की जानकारी दी और वे भी छह बजे के करीब वहां पर पहुंचे और प्रशासन को उनके माध्यम से जानकारी दी गई। हरदीप राजा ने बताया कि तीसरा शव जो महिला का था गाड़ियों के नीचे दबा हुआ था। जिसे होमगार्डस, एनडीआरएफ के जवानों ने गाड़ियों के नीचे से निकाला।

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर गंधर्व की पहाड़ी से का एक हिस्सा टूटने से साधणी नाला में बाढ़ आ गई। जिससे तुगल कालोनी में स्थित दौलत राम के घर में मलबा घुस गया जहां एक बेटी पूजा जो तुंगल डवाहण की बताई जा रही है, वह मंडी में जेबीटी कर रही है को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। इसके अलावा दूसरे घर में फंसे एक परिवार के तीन लोगों को युवाओं ने पीछे की खिड़की तोड़ कर बाहर निकाला। जिसमें सबसे पहले उस किराएदार दंपति के बेटे को बाहर से सिढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते निकाला, इसके बाद एक पुरूष और फिर एक महिला को बाहर निकाला। तीनों पूरी तर हे कीचड़ से लथपथ थे।

इनके कमरे में कीचड़ और पानी भर जाने से इनका सारा सामान खराब हो गया। अगर उन्हें समय रहते निकाला न जाता तो कीचड़ में धंसने से दम घुट सकता था। इन लोगों के लिए स्थानीय लोग और युवा देवदूत बनकर आए। जिन्होंने बड़ी बहादुरी से कमरे की खिड़की को तोड़ा वहां से पहले मलबा और पानी बाहर निकाला उके बाद पीछे से सीढ़ी लगाकर तीन अनमोल जिंदगियों को बचाया। उन्हें बचाने का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इन्हें बचाने वाले युवाओं की भी तारीफ की जा रही है।