इतिहास के पन्नों में 25 जुलाईः आईवीएफ से आई प्रजनन चिकित्सा में क्रांति

Share

अन्य प्रमुख घटनाएंः

1813 – कोलकाता में पहली नौका दौड़ का आयोजन किया गया।

1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हरा दिया.

1909 – फ्रांस के लुई ब्लेरियट ने इंग्लिश चैनल पार करते हुए पहली हवाई उड़ान भरी थी।

1948 – भारत के खिलाफ आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था।

1952 – प्यूर्टो रिको एक स्वशासित अमेरिकी राष्ट्रमंडल बना (संविधान दिवस)।

1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1977 – नीलम संजीव रेड्डी ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1978 – दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुईस ब्राउन का जन्म।

1987 – आर. वेंकटरमन भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।

1994 – 46 सालों से चल रहे जॉर्डन और इजरायल के बीच युद्ध की समाप्ति आज के दिन हुई थी।

1997 – के. आर. नारायणन भारत के 10वें राष्ट्रपति बने।

1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1994 – जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 सालों से चल रहे युद्ध का अंत हुआ।

2000 – एयर फ्रांस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 109 यात्रियों और 4 होटल में रहने वालों की मौत हो गई।

2007 – प्रतिभा पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2017 – बाढ़ के वजह से गुजरात में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

2017 – राम नाथ कोविंद ने भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

जन्मः

1920 – गोविन्द नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व पांचवें मुख्यमंत्री थे।

1929 – सोमनाथ चटर्जी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

1922 – श्यामाचरण दुबे – भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार थे।

1894 – परशुराम चतुर्वेदी – विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक

1966 – हरसिमरत कौर बादल – भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, वर्तमान में भारत सरकार के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

निधनः

1862 – मार्टिन वैन ब्यूरन – संयुक्त राज्य अमेरिका के आठवें राष्ट्रपति।

1880 – गणेश वासुदेव जोशी – सार्वजनिक कार्यकर्ता।

1956 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

1981 – मनमोहन सूरी – भारतीय यांत्रिक इंजीनियर और केंद्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर के निदेशक थे।

2001 – फूलन देवी – एक भारतीय दलित महिला, जो डकैत से सांसद बनी।

2012 – बी.आर. इशारा – प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक