जानकारी के अनुसार लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रिसाईपारा पूर्व और रिसाईपारा पश्चिम में डेयरी संचालकों की वजह से गंदगी का आलम है। गोबर के कारण नालियां जाम हो गई है। पानी का बहाव नहीं है। खासकर शिव मंदिर के पीछे क्षेत्र में लोग बेहद परेशान हैं। शिकायत पर बुधवार को महापौर रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा, शशांक मिश्रा, पार्षद मेघराज ठाकुर, पार्षद योगेश लाल सहित निगम की टीम पहुंची थी। डेयरी संचालकों की वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैल रही है। बार-बार समझाइश के बावजूद भी हुए बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें सोरम क्षेत्र में दो जगह दिखाया गया था इसके बाद भी हुए नए बनाए स्थान पर गोकुलनगर में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। पहले डेयरी के जानवरों से लोग परेशान रहते थे अब उसके साथ-साथ गंदगी से भी परेशानी हो रही है। इस बार अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। आदेश का पालन करते हुए नगर निगम की टीम पहुंची और कार्रवाई की।
इस संबंध में शशांक मिश्रा ने बताया कि गोबर की वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैली हुई थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चार गायों को जप्त किया गया है जिसे कांजी हाउस में रखा जाएगा। मवेशी मालिक को निर्धारित फाइन पटाना होगा। आगे भी बड़ी कार्यवाही की जा सकती है। मालूम हो कि प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण ही सड़क से लेकर मंडी तक मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।
शहर में मवेशियों की धरपकड़ की कार्रवाई हो रही है:
लगातार चल रही है। कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अभियान चलाया जाता है। जहां-जहां मवेशियों की उपस्थिति की शिकायते मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
– प्रिया गोयल, नगर निगम आयुक्त, धमतरी