जालौन की सांची यादव ने हरियाणा में 95 प्रतिशत अंक पाकर 10वींं में किया टॉप
जालौन, 1 जून (हि.स.)। एट थाना क्षेत्र के ग्राम जमरोही खुर्द की रहनी वाली है। उरई नगर पंचायत एट के ग्राम जमरोही खुर्द निवासी सांची यादव ने हरियाणा के साहिबाबाद स्थित विद्यालय से किया 95 अंक पा कर टॉप किया। जिसके बाद परिजनों में खुशी का माहौल है! बता दें कि सांची यादव नगर पंचायत एट के ग्राम जमरोही खुर्द निवासी नरेंद्र मोहन यादव की सुपुत्री है। जो कि अपने दादा जी जय नारायण पूर्व प्रधान के यहां पर हरियाणा में रहकर पढ़ाई कर रही है! सांची यादव ने हरियाणा विद्यालय होली एंजिल्स एस आर सेक्शन स्कूल में 95 प्रतिशत अंक पाकर मुकाम हासिल कर टॉप किया है!
सांची यादव ने कहा है कि हमारा प्रत्येक कदम सफलता को हासिल करना है। एक दिन हम अपने बुंदेलखंड का नाम रोशन करगें। उसके दादा पूर्व प्रधान जय नारायण ने बताया कि सांची यादव हमेशा से ही पढ़ने में होशियार थी! और घर पर मन लगाकर पढ़ाई करती थी। हमे गर्व है कि हमारी नातिन ने अच्छे नंबरों से हरियाणा में टॉप कर जालौन का नाम रोशन किया है। बच्ची की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेगे सांची यादव का कहना का की वह एक अधिकारी बनना चाहती है।