राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश के सह-संरक्षक बने डॉ. हरिओम

Share

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश के सह-संरक्षक बने डॉ. हरिओम

लखनऊ,02 जून (हि.स.)। प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा डॉ. हरिओम को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश का सह संरक्षक बनाया गया है। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि यह संस्थान के लिए अत्यंत खुशी एवं गौरव के पल हैं। पूर्व में संस्थान के अध्यक्ष के रूप में डॉ. हरिओम ने 6वर्षों तक संस्थान को नए नए आयाम दिए थे और अब उनके संरक्षण में निश्चित रूप से संस्थान को नित नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।