राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी चौंपियनशिप में खूंटी की टीम बनी उप विजेता

Share

राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी चौंपियनशिप में खूंटी की टीम बनी उप विजेता

खूंटी, 20 जून (हि.स.)। झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी चौंपियनशिप में हॉकी खूंटी की टीम उपविजेता बनी। उप विजेता टीम के खूंटी आने पर शुक्रवार को हॉकी खूंटी के सदस्यों और हॉकी से जुड़े प्रशिक्षक खेल पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को फूलमाला और पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हॉकी खूंटी के सचिव दशरथ महतो, कोषाध्यक्ष जोनास मुंडू, परमानंद कुमार, सुशील टोपनो, जोसेफ हेमरोम, अमित सौरभ के अलावा खूंटी जिला खेल विभाग के पदाधिकारी, एसएसप्लस टू आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षिका विवियानी कोनगाड़ी, डेनियल, विनय, पवन, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

—————