16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव ने सारनाथ के पुरातात्विक साइट एवं म्यूजियम का अवलोकन किया

Share

16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव ने सारनाथ के पुरातात्विक साइट एवं म्यूजियम का अवलोकन किया

-मूलगंध कुटी विहार में दर्शन पूजन किया

वाराणसी, 06 जून (हि,स,)। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ अरविंद पनगढ़िया ने सपत्नी एवं सचिव रित्विक पांडे सहित अन्य सदस्यों ने शुक्रवार को सारनाथ का भ्रमण किया। दल ने सारनाथ में पुरातात्विक साइट के साथ-साथ म्यूजियम का भी भ्रमण कर वहां रखे पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया। तत्पश्चात मूलगध कुटी विहार में विधिवत दर्शन पूजन किए।

सारनाथ भ्रमण के पश्चात आयोग के सदस्यों ने बीएचयू स्थित बिड़ला मंदिर में भी दर्शन पूजन किए। सारनाथ म्यूजियम में निरीक्षण के पश्चात् अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने विजिटर बुक पर संदेश भी लिखें। भ्रमण के दौरान आयोग के चेयरमैन डॉ अरविंद पनगढ़िया के साथ, अमिता पनगढ़िया, सचिव रित्विक पांडेय के अलावा अन्य सदस्य,जिले के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल भी मौजूद रहे।

—————