सेल के सहायक महाप्रबंधक एनके विश्वास को दी गई भावभीनी विदाई
पश्चिम सिंहभूम, 3 जून (हि.स.)। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सेल के मेघाहातुबुरु खंड में सहायक महाप्रबंधक पद पर कार्यरत एनके विश्वास को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की ओर से एक भावुक समारोह के माध्यम से विदाई दी गई। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन कार्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। विश्वास मंगलवार से औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए।
इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और केक काटकर उनके दीर्घायु, पारिवारिक सुख-शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस दौरान महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक एके पटनायक तथा यूनियन के महासचिव अफताब आलम ने विश्वास के व्यक्तित्व और सेवाभाव को याद करते हुए उन्हें एक अनुकरणीय अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि विश्वास केवल एक प्रशासक या अधिकारी नहीं थे, बल्कि वे एक सजग सेवक के रूप में हमेशा कर्मचारियों और मजदूरों के हित में कार्य करते रहे। उनका व्यवहार सादगीपूर्ण, सहयोगात्मक और प्रेरणादायक रहा है। वे अच्छे स्पोर्ट्समैन भी हैं, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करते रहे हैं और उनके जैसी सकारात्मक सोच रखने वाले अधिकारियों की आवश्यकता हमेशा रहेगी।
इस कार्यक्रम में यूनियन के जे अहमद,रेड्डी,आलोक वर्मा,रोहित टोप्पो,दयानंद कुमार,जगजीत सिंह गिल,आलम अंसारी, शशि नाग,फैजुद्दीन, तोड़ीत गोराई,अजीत गोप सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल थे।
—————