(अपडेट) सूटकेस में युवक की लाश मिलने के मामले पर दंपत्ति सहित चार आरोप‍ित गिरफ्तार

Share

(अपडेट) सूटकेस में युवक की लाश मिलने के मामले पर दंपत्ति सहित चार आरोप‍ित गिरफ्तार

रायपुर, 25 जून (हि.स.)। डीडी नगर थाना क्षेत्रांतर्गत इन्द्रप्रस्थ कालोनी में सूटकेस में एक युवक की लाश मिलने के मामले पर पुलिस ने चार आरोप‍ितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोप‍ितों में वकील अंकित उपाध्याय एवं उसकी पत्नि शिवानी शर्मा व सहयोगी विनय यदु, सूर्यकांत यदु का नाम शामिल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आज बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, आरोप‍ित वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने २१ जून को जमीन-खरीद बिक्री के नाम पर अपने ही क्लाइंट किशोर पैकरा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपितों ने शव को ट्रॉली बैग में बंद कर उसमें सीमेंट से पैक किया और टिन की पेटी में भरकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। इस मामले में आरोप‍ित दंपत्ति घटना के बाद फरार हो गये थे, जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते ही मंगलवार 24 जून को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हत्या में साथ देने वाले दो अन्य आरोप‍ित सूर्यकांत यदु और विनय यदु को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, दाे दोपहिया वाहन तथा पांच मोबाइल फोन जब्‍त किया गया है। आरोपितों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 255/25 धारा 103(1), 238क, 61(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर पैकरा ने अपनी संपत्ति संबंधी कानूनी लड़ाई में वकील अंकित उपाध्याय को नियुक्त किया था। इस दौरान वकील ने मृतक के मकान को तीस लाख रुपये में बेचकर वह रकम अपने निजी कार्यों में खर्च कर दी। मृतक जब लगातार पैसे की मांग करने लगा तो आरोप‍ित और उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रची।

घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोप‍ित अंकित उपाध्याय ने बताया कि, वह पेशे से वकील होने के साथ ही जमीन, मकान खरीद-बिक्री का काम करता है। साथ ही बताया कि मृतक किशोर पैकरा उम्र 58 साल निवासी हाण्डीपारा रायपुर इसका पक्षकार था। आरोप‍ित अंकित उपाध्याय द्वारा मृतक किशोर पैकरा के बजरंग नगर के मकान को 30 लाख रुपये में अन्य व्यक्ति को बिक्री कर दिया था। उक्त बिक्री रकम को आरोप‍ित अंकित उपाध्याय मृतक किशोर पैकरा से लेकर अपने निजी कार्य में उपयोग कर लिया था। जिस पर किशोर पैकरा अपने पैसा को बार – बार आरोप‍ित अंकित उपाध्याय से मांगता था। जिससे क्षुब्‍ध होकर आरोप‍ित ने अंकित उपाध्याय व पत्नि शिवानी शर्मा ने किशोर पैकरा की हत्या करने की योजना बनाई।

योजना के तहत फर्जी आधार कार्ड के आधार पर पुरानी अल्टो खरीदी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से किशोर पैकरा की हत्या करने के लिये एक किराये का मकान इन्द्रप्रस्थ कालोनी में 19 जून 2025 को लिया। किशोर पैकरा को इन्द्रप्रस्थ कालोनी ले जाकर गला दबाकर व चाकू से गले में वार कर हत्‍या कर दी। हत्या में साथ देने वाले दो अन्य आरोप‍ित सूर्यकांत यदु और विनय यदु की सहायता से शव को ट्रॉली बैग में बंद कर उसमें सीमेंट से पैक किया और टिन की पेटी में भरकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। हत्‍या के बाद आराेप‍ित दिल्‍ली रवाना हो गए थे। मंगलवार 24 जून को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हत्या में साथ देने वाले दो अन्य आरोप‍ित सूर्यकांत यदु और विनय यदु को भी गिरफ्तारकिया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, दाे दोपहिया वाहन तथा पांच मोबाइल फोन जब्‍त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्‍या की गुत्‍थी सुलझाने में सराहनीय काम करने वाले पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

—————