मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 20 आश्रितों को दी गई सहायता राशि

Share

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 20 आश्रितों को दी गई सहायता राशि

फतेहपुर, 16 जून (हि.स.)। जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत भाजपा विधायक ने 20 आश्रितों को 93 लाख 50हजार रुपये की आर्थिक सहायता का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

बिन्दकी नगर के तहसील परिसर में आज शाम लगभग 4:00 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 20 आश्रितों कुल 93 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने आश्रितों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार किसानों की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पूरे प्रदेश में आश्रित परिवारों को सहायता राशि देने का काम किया जा रहा है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी, नायब तहसीलदार रचना यादव, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।