केशव गार्डन में 61 फीट ऊंचे राष्ट्र ध्वज का समारोह पूर्वक लोकार्पण

Share

केशव गार्डन में 61 फीट ऊंचे राष्ट्र ध्वज का समारोह पूर्वक लोकार्पण

नागदा, 9 जून (हि.स.)। उज्जैन जिले के नागदा में सोमवार को केशव गार्डन में 61 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण समारोह हुआ। यह आयोजन नगर पालिका के तत्वावधान एवं क्षेत्र के पार्षद प्रकाश जैन के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओमप्रकाश गहलोत ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान, भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़ एवं असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत थे ।

विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गहलोत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल एवं गौरव यादव ने मंच साझा किया।

इस मौके पर भाजपा बिरला ग्राम मंडल के अध्यक्ष प्रकाश प्रकाश जैन ने बताया जिस स्थान पर केशव गार्डन बनाया गया यह रेलवे से जमीन लीज पर ली गई है और जनहित में गार्डन के रूप में से विकसित किया गया । इसी गार्डन में 61 फीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज लहराता रहेगा इस अवसर पर इस गार्डन के समीप से गुजरे एप्रोच रोड का नामकरण छत्रपति शिवाजी के नाम से करने का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे।