भोपाल महापौर मालती राय ने निगम द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Share

भोपाल महापौर मालती राय ने निगम द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

भोपाल, 23 जून (हि.स.)। बारिश का माैसम शुरू हाेते ही शहर में जल भराव और बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हाेने लगती है। ऐसी स्थिति से निपटने और जनता की सुगमता के लिए नगर निगम द्वारा कंट्राेल रूम बनाए गए है। साेमवार काे महापाैर मालती राय निगम के मुख्य कंट्राेल रूम में पहुंची। यहां उन्हाेंने शिकायतों के बारे में जानकारी ली।

लगातार बारिश होने से भोपाल के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। पिछले कई साल से दामखेड़ा, समरधा, अशोका गार्डन, शिवनगर, बाणगंगा चौराहा, करोंद, कोलार समेत कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है। इस बार ऐसे हालात न बने, इसलिए निगम ने मुख्य कंट्रोल के अलावा सभी 21 जोन में भी कंट्रोल बनाए हैं। ताकि, बाढ़ की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य शुरू किए जा सके। सोमवार सुबह महापौर मालती राय निगम के मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान कुछ कर्मचारी गायब मिले। जिन पर कार्रवाई करने की बात कही है। महापौर ने बताया, आपदा प्रबंधन को लेकर कंट्रोल रूम पर बारी-बारी से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कर्मचारी कंट्रोल रूम पर नहीं मिले, उन पर कार्रवाई करेंगे। महापौर राय ने कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों से शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली। खासकर रविवार को हुई शिकायतों के पूछा। इनका कितनी देर में निराकरण किया गया। ये भी जानकारी ली गई।

—————