बस्तर के सोशल मीडिया क्रिएटर, फोटो-वीडियोग्राफ़र, टूर ऑपरेटर से मंत्री ने की मुलाकात

Share

बस्तर के सोशल मीडिया क्रिएटर, फोटो-वीडियोग्राफ़र, टूर ऑपरेटर से मंत्री ने की मुलाकात

जगदलपुर, 18 मई (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में आज रविवार काे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप द्वारा बस्तर जिले के पर्यटन, बस्तर की संस्कृति और सभ्यता को दिखाने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर, फोटो-वीडियोग्राफ़र, टूर ऑपरेटर, होम स्टे संचालक से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हे प्राेत्साहित किया । इस अवसर पर महापौर संजय पांडेय, बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । इसके बद दाेनाें मंत्री द्वय राजधानी रायपुर के लिए रवाना हाे गये।

—————