आंधी बारिश से बुजुर्ग दंपती का झाेपड़ी उड़ा , पीएम आवास की आस

Share

आंधी बारिश से बुजुर्ग दंपती का झाेपड़ी उड़ा , पीएम आवास की आस

कोंडागांव, 6 मई (हि.स.)। जिले में आए तेज आंधी तूफान से एक बुजुर्ग दंपति का झाेपड़ी उड़ गया। रोजगारी पारा में हेम विश्वकर्मा और उनकी पत्नी अंधारी विश्वकर्मा झोपड़ी बनाकर 4 वर्ष से अपना जीवन निर्वहन कर रहे थे, जिसे आंधी बारिश ने झाेपड़ी पूरी तरह से टूट गई। बुजुर्ग दपंती की जिंदगी अब सड़क किनारे बीत रही है।

इस बुजुर्ग दंपति को अब प्रधानमंत्री आवास योजना की आस है। सरकारी योजनाओं में ऐसे लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जिनके पास न छत है और न ही जीवन की बुनियादी सुविधाएं हैं। नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने आजबताया कि उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है। दंपति के पास आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे। अब सभी दस्तावेज बनवा दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें जल्द ही घर देने का प्रयास किया जा रहा है।