रूक्मणी कुमारी का झारखंड बालिका कबड्डी टीम में चयन
खूंटी, 2 मई (हि.स.)। गुजरात के सौराष्ट्र में 10 से 13 मई तक होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अजीत कुम्हार की बेटी रूक्मणी कुमारी का चयन हुआ है।
राजकीय उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय तोकेन रनियां प्रखंड की छात्रा रूक्मणी कुमारी पिछले तीन वर्षों से लगातार अभ्यास कर रही है और उसका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। अभ्यास के दौरान उसे कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा, लेकिन रूक्मणी पीछे नहीं हटी और आखिरकार उसका चयन जूनियर झारखंड बालिका टीम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। रुक्मणी कुमारी के चयन पर खूंटी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष गुलाब महतो और कोषाध्यक्ष सुमित कुमार ने हर्ष जाहिर किया और कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह मेडल लेकर आएगी। यह जानकारी जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव और मुख्य कोच शिवकुमार महतो ने दी।
—————