पांच मई से 31 मई तक चलेगी सुशासन तिहार, रायगढ़ जिले में 79 शिविरों के माध्यम से होगा समाधान

Share

पांच मई से 31 मई तक चलेगी सुशासन तिहार, रायगढ़ जिले में 79 शिविरों के माध्यम से होगा समाधान

रायगढ़, 3 मई (हि.स.)। सुशासन तिहार को लेकर आज शन‍िवार को रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारवार्ता की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार संवाद से समाधान तक की शुरुआत की है, जिसमें आमजन मूलभूत सुविधाओं की मांग और अपनी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। जिला प्रशासन रायगढ़ के द्वारा सुशासन तिहार के तहत समाधान शिवर 5 मई से 31 मई के बीच 79 शिवर लगाने जा रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से 8 से 11 अप्रैल तक जिला प्रशासन को एक लाख 90 हजार के आस पास आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें एक लाख 62 हजार मांग है और बाकी शिकायत है।

कलेक्टर ने बताया कि अभी तक 93 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण हो गया है। और जल्द शत प्रतिशत निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान भी आमजन आवेदन कर सकते हैं, उसे तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। 5 मई से 31 मई तक लगाने वाले समाधान शिविर में मुख्यमंत्री साय का भी आगमन हो सकता हैं।

—————