प्री डीएलएड रविवार को , जोधपुर में 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
जोधपुर, 31 मई (हि.स.)। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से एक जून को प्री डीएलएड परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक चलेगी।
प्री डीएलएड परीक्षा के लिए जोधपुर जिले के समन्वयक प्रो. सुनील आसोपा और सह-समन्वयक सुरेश शर्मा की देखरेख में 44 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 30 हजार 415 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा में बायोमेट्रिक मशीनों और सतर्कता दलों के माध्यम से कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र लाने और समय से केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। पहली पारी में सुबह 8.30 और दूसरी पारी में दोपहर दो बजे के बाद प्रवेश वर्जित होगा।