बलौदाबाजार : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के ल‍िए जाँच शिविर का आयोजन

Share

बलौदाबाजार : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के ल‍िए जाँच शिविर का आयोजन

बलौदाबाजार, 25 मई (हि.स.)। जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अन्तर्गत उच्च जोख़िम गर्भवती महिलाओं की पहचान के लिए आज विशेष जांच शिविर जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया। उक्त जाँच शासकीय एवं निजी स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा की गई ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उच्च जोख़िम गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका उचित प्रबंधन किया जाता है ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। शिविर अंतर्गत कुल 2177 महिलाओं का पंजीयन किया गया जिनकी बीपी ,शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन,ब्लड ग्रुप, सीबीसी, सिफलिस, यूरिन, मलेरिया जाँच हुई एवं डॉप्लर भी किया गया। 90 महिलाओं की स्पॉट पर ही सोनोग्राफी भी की गई। 164 महिलाएं ऐसी हैं जिनकी पूर्व में सिजेरियन डिलीवरी हुई है। सभी को जरूरी दवाईयों सहित पोषण आहार,परिवार नियोजन ,तथा प्रसव की तैयारी बाबत कॉउंसिलिंग भी की गई ।

—————