मेकाज में आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल

Share

मेकाज में आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल

जगदलपुर, 20 मई (हि.स.)। शहीद महेंद्र कर्मा मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में अधिष्ठाता अनुरूप साहू के निर्देशन पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन आज मंगलवार की सुबह 11 बजे किया गया।

प्रशिक्षण में डॉक्टर, नर्स, स्टाफ कर्मचारियो को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आग, आग के प्रकार, आग बुझाने का सिद्धांत और आग बुझाने का उपकरणो के बारे में विशेष जानकारी दिया गया।

साथ ही वहां लगे फिक्स फायर फाइटिंग स्प्रिंकलर, हाइड्रेंट, फर्स्ट एड होजरील ऑटोमेटिक डिटेक्शन अलार्म सिस्टम इत्यादि के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया और सभी उपकरणों को मॉक ड्रिल के माध्यम से अभ्यास कराया गया, जिससे होने वाले अग्नि दुर्घटना से बचा जा सके।

—————