शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सदस्यता अभियान स्थगित
जोधपुर, 13 मई (हि.स.)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश संग़ठन की उच्च स्तरीय बैठक में भारत सरकार द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के कारण सदस्यता अभियान स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
महानगर मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि उप शाखा महानगर की बैठक शिक्षक सदन में रखी गई जिसमें जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जाखड़ उपस्थित रहे। जिला जोधपुर शहर सदस्यता अभियान प्रभारी अनिला सोलंकी ने बताया कि आतंकवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के कारण सदस्यता अभियान स्थगित करने का निर्णय लिया। ताकि संगठन की सम्पूर्ण शक्ति का उपयोग, तन, मन, धन के साथ आतंकवाद के विरुद्ध चलाए जा रहा अभियान कार्य में लगे।
बैठक में संभाग संयुक्त मंत्री किसना राम वणल, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर दाधीच, जिला उपाध्यक्ष (प्राथमिक) विष्णु दत्त शर्मा, महानगर मंत्री अशोक चौधरी, रघुवीर चौधरी, नरेश आनंद परिहार, विनोद श्रीमाली, सोहन सिंह गोदारा, ओम प्रकाश मेघवाल, रमेश कुमार नागोरा, सोनाराम चौधरी एवं योगेंद्र प्रसाद के साथ संगठन के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।