दिवंगत रामध्यान सिंह के घर पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री, दी श्रद्धांजलि
खूंटी, 21 मई (हि.स.)। भाजपा के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बुधवार को गोविंदपुर मण्डल अध्यक्ष रामध्यान सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने दिवंगत रामध्यान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि रामयान सिंह का सोमवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी।
मौके पर तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला महामंत्री संजय साहू, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ राय, कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी, श्याम सोनी, मंत्री रामलखन सिंह, सुधीर सिंह, सरस्वती देवी, प्रीति देवी, विनय गुप्ता, शिवम गुप्ता, शंकर दास सहित कई लोग उपस्थित थे।
—————