ग्वालियर पहुंचे राज्यपाल पटेल, विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
ग्वालियर, 3 मई (हि.स.)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार को राजकीय विमान द्वारा अपरान्ह 3 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुंचे। यहां विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल पटेल का विमानतल पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। राज्यपाल पटेल रविवार, 4 मई को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।