अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सिविल डिफेंस वालंटियर का कराया पंजीयन
जबलपुर, 11 मई (हि.स.) पहलगाम की घटना के बाद प्रशासन व मिलिट्री के द्वारा नगरिकों की सुरक्षा के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया है। ऐसी परिस्थिति में समाज की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के साथ समाज हित के लिए कम करता आ रहा है, इसलिए समाज की सुरक्षा का उत्तरदायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है इसी क्रम में प्रशासन के आवाहन पर अभाविप जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को शहर के ओमती थाना एवं कोतवाली थाने में जाकर नागरिक सुरक्षा में प्रशासन के सहयोग हेतु सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में पंजीयन कराया व राष्ट्र एवं नागरिकों की किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा हेतु संकल्प लिया ।
विद्यार्थी परिषद के 117 कार्यकर्ताओं ने सिविल डिफेंस वालंटियर हेतु अपना पंजीयन करवाया । इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री माखन शर्मा, महानगर मंत्री ऐश्वर्य सोनकर, आर्यन पुंज, शोभित मिश्रा, प्रांशूल सोनकर, अनमोल मिश्रा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
—————