यमुनानगर: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला

Share

यमुनानगर: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला

यमुनानगर, 14 मई (हि.स.)। भारतीय सेना की जांबाज कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार में भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार काे मुख्य चौक बाजार जगाधरी में पुतला फूंका और पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।

इस मौके पर सेना से सेवानिवृत कृपाल सिंह व आम आदमी पार्टी के चिराग सिंघल ने संयुक्त रूप से कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने देश की जांबाज कर्नल बेटी का अपमान किया है। यह अपमान सिर्फ देश की बेटी का ही नहीं बल्कि पूरी देश की सेना का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर बैठे इन नेताओं की नफरत भरी सोच रही जो समाज को हिंदू- मुस्लिम को बांटने पर लगी हुई है।

देश में सभी धर्म और जाति के लोगों को अपना जीवन जीने का अधिकार है। हमारे समाज में किसी भी धर्म और जाति के प्रति नफरत फैलाना,एक तरह की मानसिक संकीर्णता है, जो देश की प्रगति के लिए घातक है। इसे हमें मिलकर रोकना होगा। इस मौके पर सभी ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका और और भाजपा से उसकी बर्खास्तगी की मांग की।