फतेहाबाद:वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में तीन आरोपी काबू,भेजा जेल

Share

फतेहाबाद:वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में तीन आरोपी काबू,भेजा जेल

फतेहाबाद, 3 मई (हि.स.)। वाहन रजिस्ट्रेशन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा करने के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान चन्द्रपाल पुत्र वेदपाल निवासी लुहानी, पवन उर्फ पोनी पुत्र धर्मचन्द निवासी चांग व विनोद कुमार उर्फ बन्टी पुत्र ज्ञान चन्द निवासी क्रांति नगर फतेहाबाद के रूप मे हुई है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि सीएम फ्लाइंग के डीएसपी की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने तीन पूर्व एसडीएम, 2 क्लर्क सहित 8 लोगों पर धोखाधड़ी सहित अनेक धाराओं के तहत 5 अप्रैल 2021 को मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस द्वारा 10 मई 2021 को जसबीर सिंह, नरेश कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार,राजेश, पराग कुमार व अर्जन सिंह, 17 फरवरी 2025 को रोहताश तथा 15 अप्रैल 2025 को अतुल सिंह को गिरफ्तार किया था । इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों चन्द्रपाल, पवन उर्फ पोनी व विनोद उर्फ बन्टी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।