सिरसा: साइक्लोथॉन की तैयारियां पूरी करें अधिकारी: नगराधीश

Share

सिरसा: साइक्लोथॉन की तैयारियां पूरी करें अधिकारी: नगराधीश

सिरसा, 23 अप्रैल (हि.स.)। साइक्लोथॉन की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगराधीश यश मलिक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित यह साइकिल यात्रा आगामी 26 अप्रैल को सिरसा जिला में प्रवेश करेगी, इसलिए सभी विभाग तय समय में अपनी तैयारियां पूर्ण करें।

बैठक में नगराधीश ने साइक्लोथॉन के रुट पर यातायात व्यवस्था, विश्राम स्थलों पर सुविधाएं, एंबुलेंस सुविधा, पीने के पानी की व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

टीम ने चलाया अभियान

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की टीम द्वारा जिले के गांव बिज्जुवाली, रामगढ, रत्ताखेड़ा और राजपुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने बारे साइक्लोथॉन में पंजीकरण के बारे में बताया। टीम ने ग्रामीणों को ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह साइक्लोथॉन प्रदेश के हर जिले से होते हुए आगामी 26 अप्रैल को सिरसा जिला में प्रवेश करेगी तथा 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव के युवाओं को इस साइकिल यात्रा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें।

—————