सुशासन तिहार का असर: पुनेश्वर की गुम हुई ऋण पुस्तिका बनी

Share

सुशासन तिहार का असर: पुनेश्वर की गुम हुई ऋण पुस्तिका बनी

रायपुर, 19 अप्रैल (हि. स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार को लेकर लोग बड़े उत्साह के साथ अपनी शिकायत और मांग को लेकर समाधान पेटी तक पहुंचे और अपना आवेदन डाला। पहले चरण में आमजनों से आवेदन मांगे गए और दूसरे चरण में उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

धरसीवा के ग्राम कुम्हारी निवासी पुनेश्वर निर्मलकर की ऋण पुस्तिका गुम हो गई थी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से मुझे ऋण पुस्तिका के अभाव में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मैंने सुशासन तिहार के बारे में सुना और ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए वहां पर आवेदन किया।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आमजनों को राहत पहुंचाने की दिशा में समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। पुनेश्वर निर्मलकर का आवेदन प्राप्त होते ही विभाग के अधिकारी तत्परता के साथ उनकी समस्या के समाधान के लिए जुट गए। निर्मलकर को संबंधित कार्यालय बुलाकर उनके सभी मूल दस्तावेज मांगे गए और उनका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उनका ऋण पुस्तिका बना दिया गया।

पुनेश्वर निर्मलकर के हाथ में जैसे ही ऋण पुस्तिका आई उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इससे अच्छी बात राज्य की जनता के लिए और क्या हो सकता है।

—————