देश के नागरिकों के अधिकारों रक्षा करता है भारतीय संविधान : मोनिका वर्मा

Share

देश के नागरिकों के अधिकारों रक्षा करता है भारतीय संविधान : मोनिका वर्मा

फतेहाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय संविधान हमें आजाद देश का नागरिक होने की भावना का अहसास कराता है। संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाते हैं। भारत के हर नागरिक को संविधान की पालना करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यह बात चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से फिजिकल डिपार्टमेंट से विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा ने गुरुवार को फतेहाबाद के मनोहर मैमोरियल कॉलेज में भारतीय संविधान के गरिमामय 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान : डॉ. अम्बेडकर की विरासत’ विषय पर कॉलेज में अनेक तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने मुख्यअतिथि का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. विरेन्द्र, प्रो. सरोज व प्रो. ममता स्वामी द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए भारतीय संविधान को लेकर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों को संविधान की पालना की शपथ दिलाते हुए प्रो. मोनिका वर्मा ने कहा कि कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता। देश का शासन और सरकार कैसे चलेगी, सरकार के विभिन्न अंगों की रुपरेखा कैसी होगी, किस पद पर नियुक्ति कैसे होगी और उसके क्या कार्य होंगे, देश के नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य क्या होंगे और इनकी रक्षा कैसे होगी, कानून क्या होगा, एक देश को बचाने के लिए यह सभी बातें संविधान में ही निहित हैं। प्रो. सुरेन्द्रपाल सिद्धू ने भारतीय संविधान का महत्व, इतिहास और संविधान निर्माण को लेकर विस्तार से जानकारी सांझा की। अंत में मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. तृप्ता मेहता, प्रो. प्रतिभा मखीजा, कैप्टन रजनी वर्मा, डॉ. विजय गोयल, प्रो. तारिका नारंग, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. रश्मि, प्रो. सलोनी, प्रो. सरोज, प्रो. शंकी, प्रो. गुरप्रीत सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।