उस्ताद गुलाब खान अचीवमेंट पुरस्कार मिलने रूप कुमार राठौर का दमामी समाज ने किया अभिनंदन

Share

उस्ताद गुलाब खान अचीवमेंट पुरस्कार मिलने रूप कुमार राठौर का दमामी समाज ने किया अभिनंदन

जोधपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। उस्ताद गुलाब खान अचीवमेंट पुरस्कार मिलने पर श्री क्षत्रिय दमामी समाज संस्था संघ द्वारा संगीत निर्देशक और बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौर का साफा श्रीफल द्वारा अभिनंदन किया गया।

संस्था के संयोजक डॉक्टर सुरेंद्र डांगी ने बताया कि रूप कुमार राठौर मूलत मूलत: मारवाड़ के सिरोही के निवासी हैं और दमामी समाज के अमूल्य रत्न है। इन्होंने बॉलीवुड की अनेकों फिल्मों में अपनी गायकी का जादू बिखेरा। इस अवसर पर रेडिसन होटल के मालिक जुगल जाखड़, कोरियोग्राफर सहीराम विश्नोई, अनिल राठौड़, सोनू वर्मा, केन रावल, विनय डांगी आदि मौजूद थे।