24.45 लीटर अवैध अग्रेजी शराब के साथ एक आराेपित गिरफ्तार
काेंड़ागांव, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले के अनंतपुर पुलिस ने 24.45 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आराेपित काे गिरफ्तार किया है। आराेपित के विरुद्ध मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस काे मुखबिर से आज गुुरुवार काे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छिनारी की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 24 के 7409 में दो बोरी में शराब रखकर दो व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अग्रेजी शराब परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर अनंतपुर थाना प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में मुखबिर के बताये स्थान पर नाकेबंदी की कार्रवाई में शिशु मंदिर मेन रोड के पास तिरहा के सामने मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति कंश मांझी पिता कोमरू मांझी उम्र 25 वर्ष साकिन बड़गांव थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से माईल स्टोन ब्लू 90 एमएल 90 नग, रॉयल स्टेज 180 एमएमल 15 नग, हंटर बीयर 650 एमएमल सात, किंगफिसर 650 एमएमल चार, टुबांर्ग बियर 650 एमएल 10, कुल 126 जुमला 24.45 लीटर और परिवहन में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपित के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर, सउनि. डोमन लाल दीवान, प्रआर. 85 रघुनाथ कश्यप, प्रआर. 239 भावेश मण्डावी, प्र.आर. 241 नेमीचंद भण्डारी प्र.आर. 297 रमेश मरकाम, प्र.आर. 196 छबीलाल कोर्राम, आर. 336 विनेश सोरी, आर. 561 लक्ष्मी बघेल, आर. 955 मनराज वट्टी, आर. 965 सोपसिंह मरकाम का याेगदान रहा।
—————